- Hindi News
- भगतसिंह चौक के पास गंदगी डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं में रोष
भगतसिंह चौक के पास गंदगी डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं में रोष
डबलीराठान
भादरा
रावतसर
भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलें युवा
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की की ओर से शनिवार को भगत सिंह जयंती मनाई। परिषद के सदस्यों ने बाबा रामदेव मंदिर चौक पर स्थापित मूर्ति का जलाभिषेक किया गया। उसके पश्चात माल्यार्पण किया गया। युवाओं ने भगत सिंह तुम अमर रहो और वंदे मातरम के नारे लगाए। विनोद पलथानियां, डीआरपी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष दीपक ज्याणी, विनोद सहारण, अनिल बैरड़, घनश्याम कड़वासरा, बंशी सहारण, संजीव भादू, हवा सिंह, रमेश गोस्वामी, राकेश कुलडिय़ा आदि मौजूद थे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में भानसिंह राठौड़, चेतराम नेहरा धनपत स्वामी ने शहीदे-आजम भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
भादरा.क्षेत्रमें शनिवार को शहीद भगतसिंह की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। श्रीश्याम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शहीद भगतसिंह की जयंती शनिवार को मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यपाल शर्मा एवं निदेशक रविशंकर शर्मा ने शहीद भगतसिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर की। मौके पर केआर बेनीवाल, सुनील शर्मा, रविकांत शर्मा, सुनील बिश्नोई, आजाद सिंह समेत महाविद्यालय स्टाफ के अनेक सदस्य उपस्थित थे। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में शहीद भगतसिंह की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएफआई कॉलेज कमेटी अध्यक्ष अंकित शर्मा ने की। मौके पर कॉलेज प्राचार्य अरविंद भाटिया, व्याख्याता विरेन्द्र नाहटा समेत अनेक एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद थे।
फेफाना.शहीदेआजम भगतसिंह का जन्म दिवस एमडी महाविद्यालय में मनाया गया। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य रोहिताश भारी ने विद्यार्थियों को भगतसिंह के विचारों को अपने जीवन में ढालने की बात कही। छात्र संघ अध्यक्ष अनिता गोदारा ने कहा कि भगत सिंह महज एक शहीद का नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा है। व्याख्याता निरंजन, मंजू, वीरेंद्र, सुभाष नागल ने भी विचार रखे।
डबलीराठान.शहीदभगत सिंह जयंती पर शनिवार को शहीद भगत सिंह सद्भावना क्लब की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह को याद किया गया। क्लब के सदस्यों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब अध्यक्ष जगसीर सिंह, चेतन राम आदि ने शहीद भगत सिंह के पद चिन्हों पर च