सामान्य ज्ञापन प्रतियोगिता 12 को
चैतन्य देवियों का कार्यक्रम आज
पीलीबंगा. प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रविवार से 30 सितंबर तक शाम साढ़े 6 से रात्रि 10 बजे तक जैन भवन के सामने स्थित महावीर पार्क में चैतन्य देवियों की झांकियों का कार्यक्रम होगा।
अहमदपुराके बस स्टैंड पर हुआ जागरण
पीलीबंगा.समाजसेवी संस्था समर्पण द्वारा नवरात्रों पर कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से निकटवर्ती गांव अहमदपुरा के बस स्टैंड पर जागरण हुआ। अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीएल मेहरड़ा, प्रो. सुमन चावला, डींगवाला सरपंच छिंद्र कौर संस्था संरक्षक मनीष आहूजा ने पूजा अर्चना कर जागरण की शुरुआत की। जागरण में प्रीत म्यूजिकल ग्रुप, मिस मीका मिस महक, बठिंडा सहित बाल हनुमान संकीर्तन मंडल, पीलीबंगा के कलाकारों द्वारा रातभर भजन प्रस्तुत किए गए। संस्था सचिव महावीर अरोड़ा ने संस्था के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर एक मार्मिक संदेश प्रस्तुत किया।