पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाड़ी में शराब के 1440 पव्वे बरामद, चालक गिरफ्तार

गाड़ी में शराब के 1440 पव्वे बरामद, चालक गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| गोगामेड़ीपुलिस ने गुरुवार रात को बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब ढोते एक जने को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। गोगामेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को एसएचओ महेंद्र कुमार के नेतृत्व में गोगामेड़ी थाने के पुलिसकर्मी राजेंद्र गोदारा, रामसिंह, मोहनलाल, मनोज, राजेश गश्त कर रहे थे, जमाल से पदमपुरा कच्चे रास्ते पर चक 12 जेएसएन की रोही में सामने से रही बोलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में 30 पेटियों में राजस्थान निर्मित शराब के कुल 1440 पव्वे मिले। पुलिस ने गाड़ी चालक सायरसिंह पुत्र शैतानसिंह राजपूत निवासी फेफाना को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सायरसिंह के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज है।

खबरें और भी हैं...