पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| जंक्शनस्थित टाइम्स पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एससी शर्मा, डायरेक्टर कपिल लड्डा, डॉ. दिनेश अतिथि थे। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। चिल्ड्रन ड्रीम्स पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर भजन गायन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें वरिष्ठ वर्ग में सचिन कुक्कड़, हितेश शर्मा, आकाशदीप क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। वहीं कनिष्ठ वर्ग में रिया सहारण, अंकिता, रंजना गौरी क्रमश: प्रथम,द्वितीय तृतीय रहे। इससे पहले सरस्वती पूजन किया गया। संस्था प्रधान अंजू बंसल ने बसंत पंचमी का महत्व बताया।

जंक्शन के सरस्वती कन्या कॉलेज में शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. श्यामसुंदर शर्मा अन्य स्टॉफ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।

टाउन स्थित ज्ञानदान ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। प्राचार्या रीटा सैनी, स्टाफ बच्चों ने मां सरस्वती के तिलक कर पुष्प अर्पित किए।

पीलीबंगा|कस्बेके वार्ड 6 में स्थित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सहयोग से बसंत पंचमी पर्व बलविंद्र भनौत की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल ने ‘लो गया बसंत’ कविता पेश की। निशांत ने अपनी कविताओं के माध्यम से समसामयिक विषयों समस्याओं को उजागर किया। बलविंद्र भनौत ने ‘बसंत का स्वागत करें’ कविता सुनाकर इस ऋतु की सृजनात्मकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर बजरंगलाल, हुकमचंद, मंजू शर्मा, ममता सैन, प्रेमा देवी, सुमन वर्मा, प्रियंका वर्मा आदि मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन निखिल बिश्नोई ने किया। अंत में पुस्तकालयाध्यक्ष प्रकाश सैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

भादरा|क्षेत्रमें बसंत पंचमी उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। जयहिंद उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र ने की। इस मौके पर कार्यक्रम संचालक रमन शास्त्री, व्यवस्थापक भूपसिंह, रमन चौधरी, मुकेश मुहाल ने बसंत पंचमी के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों का तिलक लगाकर सम्मान किया। सिकरोड़ी के शहीद सुभाषचंद्र बुरड़क राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी बसंत पंचमी उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हवासिंह, अध्यापक प्रेमप्रकाश शर्मा, रामकिशन ने बच्चों को नियमित मां सरस्वती की प्रार्थना करने की अपील की।

गोगामेड़ी के समाजसेवी बजरंग सिंह सहारण ने शुक्रवार को गोरांदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कंप्यूटर सेट भेंट किए। बजरंग सहारण ने गांव नुआं अलायला के सरकारी स्कूलों में भी एक-एक कंप्यूटर सेट भेंट किए है।

संगरिया|बसंतपंचमी का पर्व शहर के विभिन्न स्कूलों में मातृ शक्ति पूजन के रूप में मनाया गया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों के तहत बेटी बचाओ, पानी बचाओ, सबको पढ़ाओ, पर्यावरण की रक्षा जन-जन की रक्षा माता-पिता के आदर सत्कार के संदेश प्रसारित किए गए। भगतपुरा में स्थित भव्य एंजल स्कूल में बसंत उत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों की भी प्रतियोगिताएं करवाई गई। व्यवस्थापक रामनिवास बिश्नोई ने बच्चों को बसंत उत्सव की जानकारी दी। प्राचार्या अल्का बिश्नोई मोनिका ने सभी का आभार जताया। उधर, न्यू ज्ञान ज्योति स्कूल में प्रधानाध्यापिका रेणु गुप्ता ने बच्चों को दूसरों की सहायता करने की बात कही। व्यवस्थापक विरेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार जताया। टिन्नी ट्वायज स्कूल में हुए कार्यक्रम में शशिबाला शर्मा, वनिता बंसल नितिका शर्मा अतिथियों के रूप में शामिल हुई। व्यवस्थापक पुरुषोत्तम मिड्ढा ने बताया कि भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पल्लक ने प्रथम राहुल ने द्बितीय स्थान प्राप्त किया। सरकारी प्राथमिक स्कूल 7 एएमपी में बसंत पंचमी उत्सव मातृ शक्ति पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों ने अपनी माताओं की आरती उतार कर उनका पूजन किया। संस्था प्रभारी सतीश गुम्बर अध्यापिका सुमन शर्मा ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। छात्रा जसपाल कौर को सर्वश्रेष्ठ बालिका का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ साथ डीआर बीएड कॉलेज, डीआर कॉन्वेंट स्कूल, डीसी मॉडल स्कूल, के आर आर्दश सीनियर सेकंडरी स्कूल, मॉर्निंग गलौरी स्कूल एसकेएम स्कूल में भी बसंत उत्सव मनाया गया।

गोलूवाला|जीएसएकेडमी में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक एसएस त्यागी ने बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...