पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति प्रस्तुितयां दे शहीदों को याद किया

देशभक्ति प्रस्तुितयां दे शहीदों को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके गांव मेहरवाला में भारत की जनवादी नौजवान सभा की इकाई द्वारा बुधवार देर रात्रि शहीद भगतसिंह अन्य शहीदों के जीवन पर आधारित नाटकों गीतों का मंचन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में ग्रामीण क्षेत्र बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इंकलाब जिंदाबाद, मेरा रंग दे बसंती चोला, महंगाई की मार और दहेज प्रथा के खिलाफ ‘जबू दा व्याह’ नाटक आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में बीएस पेंटर, गुरुदेव सिंह, पूजा कुमारी, सीमा वर्मा, जगतार सिंह गुरुसरिया, बहादुर सिंह, बसंत सिंह आदि ने प्रस्तुति दी। पूर्व सरपंच किसान नेता रामकुमार झोरड़ ने कहा कि शहीदों को याद करना और उनके सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करना चाहिए ताकि देश और अधिक विकास कर सके। डीवाईएफआई के प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर सिंह वर्मा ने कहा कि वर्तमान हालात में शहीद भगतसिंह के विचारों का हिंदुस्तान बनाने के लिए हमें संघर्ष करना होगा। डीवाईएफआई के जिला महासचिव जगजीत सिंह ‘जग्गी’ ने कहा कि डीवाईएफआई लगातार शहीदों के जीवन को जीवट करते हुए गांवों में नाटकों का मंचन करेगा और शहीदों के जीवन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगा। एसएफआई के जिला महासचिव महेंद्र शर्मा ने कहा कि देश की राजसत्ता शहीदों को भुला रही है। पाठ्य पुस्तकों टीवी से भगतसिंह जैसे क्रांतिकारियों को गायब किया जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। सभा में डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष हरजी वर्मा, संदीप कुमार, उपसरपंच रतीराम, सुखचैन सिंह, सोनू वर्मा, अमृतपाल सिंह, शादीसिंह, हजारीराम मोयल, मुकेश गोदारा, हनी औलख आदि ने भी विचार रखे।

आजमनाई जाएगी भगतसिंह जयंती

भादरा. महाराजाअग्रसेन पीजी कॉलेज में एसएफआई द्वारा शुक्रवार को मनाई जाएगी। महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन विधायक हनुमान बेनीवाल करेंगे। मौके पर कामरेड बलवान पूनियां, मंगेज चौधरी, पवन बेनीवाल समेत अनेक एसएफआई के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह शहीद भगतसिंह जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को चिडिय़ागांधी के राउमावि में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें हास्य कलाकार झिंडूराम, राजेंद्रसिंह खरकिया एवं मिस सपना एंड पार्टी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बीडी अग्रवाल, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी, पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी, संदीप