पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भादरा. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा भादरा के शिक्षकों ने गुरुवार

भादरा. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा भादरा के शिक्षकों ने गुरुवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा भादरा के शिक्षकों ने गुरुवार को महेंद्रसिंह सरावग के नेतृत्व में विधायक संजीव बेनीवाल को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार द्वारा एकीकरण के नाम पर भादरा ब्लॉक में बंद किए 60 विद्यालयों को पुन: बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन में अवगत करवाया गया है कि गत माह राज्य सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों के एकीकरण में अनियमितताएं बरती गई है। विद्यालयों का एकीकरण मनमाने ढंग से किया गया है जिससे भादरा ब्लॉक के 60 राउप्रावि का अन्य विद्यालयों में विलयीकरण कर दिया गया है, जिससे शिक्षा के गुणवत्ता में कमी आएगी, अनेक विद्यालय भवन नकारा हो जाएंगें एवं प्राथमिक शिक्षा प्रभावित होगी। ज्ञापन सौंपते समय जोगेन्द्र मोठसरा, धर्मपाल देवना, शिशपाल आर्य, जयसिंह नोखवाल, दुलीचंद बिजारणियां समेत अनेक शिक्षक मौजूद थे।

एकीकरण के नाम पर बंद किए स्कूलों को पुन: बहाल करने की मांग