पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता|हनुमानगढ़

नगर संवाददाता|हनुमानगढ़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता|हनुमानगढ़

हनुमानगढ़-सादुलपुरट्रैकमार्च-2016 में शुरू हो पाएगा। यह ट्रैक शुरू होने में हो रही देरी से से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के कस्बे के लोगों को सादुलपुर तक रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हनुमानगढ़ से नोहर भादरा जाने के लिए लोगों को ट्रेन की अपेक्षा चार गुना किराया खर्च कर रोडवेज बसों प्राइवेट जीपों का सहारा लेना पड़ता है। मंगलवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने सादुलपुर ट्रैक मार्च में शुरू होने की जानकारी दी।

डीआरएम ने जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। वे स्टेशन की सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट दिखी और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने लोको लॉबी, विश्राम गृह, प्रतीक्षालय, वीआईपी रूम आदि का निरीक्षण किया। इनमें लूज तारें कसवाने, मटमैले पर्दे धुलवाने और सूचना पट्ट आदि ठीक करवाने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कई आफिस में लगी इंदिरा गांधी, विश्वकर्मा महाराज की तस्वीर को उतारने की भी बात कही। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्टेशन अधीक्षक मदन सिंह, रजनीश कुमार आदि मौजूद थे।