पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोहर थालड़का रावतसर मार्ग पर फोरलेन का निर्माण आज शुरू होगा

नोहर-थालड़का-रावतसर मार्ग पर फोरलेन का निर्माण आज शुरू होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थालड़का. नोहर-रावतसरमार्ग पर बजट के अभाव में अटका फोरलेन का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू होगा। रिडकोर के अधिकारियों के मुताबिक फोरलेन निर्माण कार्य के लिए बजट पास हो चुका है। अब इस मार्ग पर फोरलेन का निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। रिडकोर के मैनेजर ओमवीर ने बताया कि निमार्ण कार्य छह माह में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य के लिए करीब सौ करोड़ रुपए का बजट मंजूर हुआ है। इस राशि से सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके निर्माण से दिल्ली, हिसार, भादरा, नोहर, रोहतक की ओर जाने वाले लोगों को फायदा होगा।