- Hindi News
- तीन बेटों ने पिता की हत्या की मां ने दर्ज करवाया मामला
तीन बेटों ने पिता की हत्या की मां ने दर्ज करवाया मामला
निकटवर्तीगांवभांगवा में तीन बेटों ने मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। मां ने तीनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। हत्या का कारण घर में मृतक द्वारा शराब पीकर उपद्रव मचाना बताया गया है। भिरानी पुलिस के अनुसार सुंदर प|ी महेंद्र नायक निवासी भांगवा ने मामला दर्ज करवाया कि सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उसका पति महेंद्र नायक घर में शराब पीकर अपने तीनों बेटों विनोद, राजू, विक्रम अन्य परिजनों को गालियां निकाल रहा था तभी उसके तीनों बेटों को गुस्सा गया इस पर विनोद, राजू विक्रम ने लाठियों डंडों से महेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। महेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई। महेंद्र को भादरा के राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के बांबे अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान की उसकी मृत्य हो गई। पुलिस ने इस संबंध में विनोद, राजू विक्रम के खिलाफ अपने पिता की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।