पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधीबड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू के रोकथाम की जानकारी दी

गांधीबड़ी के स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू के रोकथाम की जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र गांधीबड़ी में मंगलवार को आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार बंसल ने डी-वार्मिंग दिवस पर बच्चों रोगियों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों उनके बचाव की जानकारी दी। बच्चों को स्वाइन फ्लू के रोकथाम के बारे में बताया। डॉ. बसंल ने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक अवस्था में हम घर पर ही इसका उपचार कर सकते हैं। इसमें तुलसी, अदरक, काली मिर्च, हल्दी को पानी या चाय में उबालकर सेवन करने से इससे बचाव हो सकता है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा वितरित काढ़े का प्रयोग कर स्वाइन फ्लू रोग से बचा जा सकता है।