- Hindi News
- शिक्षकों का शिष्टमंडल उप निदेशक से मिला, कई समस्याएं बताई
शिक्षकों का शिष्टमंडल उप निदेशक से मिला, कई समस्याएं बताई
भादरा| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश स्तरीय शिष्टमंडल ने सोमवार को जगदीश प्रसाद ढ़ाका के नेतृत्व में उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर से वार्ता की। वार्ता में शिष्टमंडल ने विभागीय पदोन्नति तथा सीधी भर्ती से चयनित द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के पदस्थापन में हुई अनियमितता को दूर करने, द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के लंबित एसीपी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। उप निदेशक ओमप्रकाश सारस्वत ने शिक्षकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष अशोक कटारा, जोगेन्द्र मोठसरा, शम्भूदयाल शर्मा, रमेश शर्मा, हरदत सहारण, प्रकाश कस्वां, शिशपाल आर्य, जयसिंह नोखवाल समेत अनेक शिक्षक मौजूद थे।