पैदल यात्रियों के लिए भंडारा 28 से
भादरा. श्रीअमरनाथ लंगर सेवा समिति के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को रुकमानंद सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सालासर पैदल यात्रियों के लिए 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भंडारा लगाने का निर्णय लिया गया। भंडारे में खाने-पीने, ठहरने, दवाइयां अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। भंडारे का उद्घाटन महाराजा अग्रसेन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन सुशील गुप्ता करेंगे। अध्यक्षता प्रधान कांता पूनियां विशिष्ट अतिथि श्यामानंद महाराज होंगे। बैठक में सुभाष सोनी, जयवीर सरेवा, मोहन, नवीन गोयनका, शिव भगवान बड़वेवाला, पवन भार्गव, संजय, कमल, चंपालाल बांयवाला, मुकेश शर्मा, दिनेश चाचाण आदि मौजूद थे।
शिक्षकसमस्याओं के समाधान की मांग
भादरा. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष एवं संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश ढाका ने सोमवार को बीकानेर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में सरकारी स्कूलों के एकीकरण को लेकर शिक्षकों की प्रतिवेदनों का निस्तारण करने, द्वितीय तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर कर डीपीसी रिव्यु डीपीसी करने, शिक्षकों की स्थायी एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाने की मांग की। शिक्षा निदेशक बीकानेर ने दूरभाष पर आरपीसी सदस्यों से वार्ता कर 19 सितंबर तक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
धानकासमाज कुंड की बैठक 21 को
भादरा. धानकासमाज कुंड धर्मशाला संस्था की बैठक 21 सितंबर को सुबह 11 बजे गोगामेड़ी में स्थित संस्था के परिसर में होगी। अध्यक्ष मोहनलाल ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील की है।
महिलाकर्मचारी पर रिश्वत लेने का आरोप
कलेक्टरको ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की
भादरा.गांवनेठराना के ग्रामीण सुरेंद्र उर्फ गुलशन पुत्र स्व. मनीराम शर्मा ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत नेठराना की महिला कर्मचारी रेखा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में सुरेंद्र ने बताया है कि उसकी माता रामेती प|ी मनीराम भाभी रोशनी प|ी राजकुमार शर्मा से इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत भवन स्वीकृत करवाने शौचालय योजना का लाभ देने की एवज में दस हजार रुपए लिए हैं। ज्ञापन में अवगत करवाया गया है पंचायत में फॉर्म भरवाया गया तथा फा