हनुमानगढ़. जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को राजस्थान में तीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जीत पर पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि केंद्र मे तीन और राज्य में नौ महीनों के शासन में भाजपा को जनता ने मुहं तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को समीक्षा के नाम पर बंद करने जनहित मे लिए गए गलत फैसले का ही यह परिणाम है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव मनीष धारणियां, जिला महामंत्री जगदीश सिंह राठौड़, राजेंद्र बेद, सुरेंद्र गौंद, उदयपाल सारस्वत, सचिव रामेश्वर चांवरिया, विजय सिहं चौहान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी, देहात ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिंह चंदड़ा, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष गुरदीप चहल, पंचायती राज जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष बलराज सिंह, विनोद बांठिया, युका विधानसभा अध्यक्ष रेशम सिंह, पूर्व युका अध्यक्ष अनिल खीचड़, पार्षद निरंजन नायक, ब्लॉक मुख्य संगठक सेवादल मनोज बड़सीवाल, ब्लॉक सचिव रामकुमार गोदारा, पुष्पेंद्र बेनीवाल, अशोक यादव, मुकेश भार्गव, हरीश महला, भागीरथ सिंह शेखावत, नवदीप सिंह राणा, रोहित शर्मा, पूर्व पार्षद संजीव आहुजा, गुलाब पुरोहित, रामस्वरूप वर्मा, कर्मजीत सिंह, गुरलाल सिंह, कृष्ण स्वामी, प्रदीप जलंधरा आदि मौजूद थे।
पीलीबंगा. राजस्थान में तीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जीत पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद गोठवाल, नगर उपाध्यक्ष देवीलाल मांवर, बलवीरसिंह सिधू, पतराम ओड, मदन सिवर, हंसराज पचेरवाल, राधेश्याम डाबला, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्ण गोयल वीरा, सुरेश रोहतकिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा, पालिका उपाध्यक्ष कमलापति जैन, हरविन्द्र गोयल, पुष्पेंद्र सिंह नीटू, गंगाराम खटीक, विजय सिंगीकाट, पार्षद विनोद सैन आदि मौजूद थे।
टिब्बी. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश टांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर पटाखे चलाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर गोदारा, मदनसिंह, नरसी मूंड, लुकमानखां जोईया, पवन जांगिड़, बलविंद्र सिंह थांदल, सुनील झोरड़, गुरदास सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज झोरड़, मनिंद्र सिंह, राजेंद्र सहू, दीपक, प्रहलाद सैनी, सतवीर बुरडक़, सुभाष बुरडक़, विनोद जांदू आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
भादरा. राजस्थान में तीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जीत पर पूर्व विधायक जयदीप डूडी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई, पटाखें फोड़े एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी। डूडी ने कहा कि भारी बहुमत से जीती घमंड में चूर भाजपा सरकार का विधानसभा उप चुनाव में जनता ने नशा उतार दिया है। इस मौके पर कमलेश कपिल,सलीम खानजादा, सतपाल नेहरा, सुनील महीपाल, बशीर ऐलमाण, राजेंद्र बराला, लीलाधर बराला, भीमसिंह समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्थानीय नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी के नेतृत्व में राजस्थान विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की तीन सीट जीतने पर खुशियां मनाई। मौके पर नगर अध्यक्ष डॉ. महमूद भाटी, मो. सलीम कुरैशी, आनंद वर्मा, मालचंद राजपुरोहित, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मा. शब्बीर हुसेन, एडवोकेट विनोद शर्मा, जाफर अली, लक्ष्मीनारायण सैनी समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप ढुकिया ने भी राजस्थान विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।