- Hindi News
- रावतसर. कस्बेके डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहशिक्षा महाविद्यालय में एबीवीपी की
रावतसर. कस्बेके डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहशिक्षा महाविद्यालय में एबीवीपी की
रावतसर. कस्बेके डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहशिक्षा महाविद्यालय में एबीवीपी की ओर से सोमवार को जिला स्तरीय छात्र प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व जिला संयोजक विनोद सहारण ने बताया कि एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव में जिले में 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। इनमें से 16 को सफलता मिली है। भादरा क्षेत्र में सभी आठ प्रत्याशियों ने विजयी पताका लहराई। एबीवीपी के निर्वाचित समस्त प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रतनकुमार स्वामी ने विद्यार्थियों प्रतिनिधियों से छात्र हित में कार्य करने का आह्वान किया। छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय का उदघाटन भी किया गया। पूर्व प्रदेश मंत्री जोगेंद्र सिंह मुख्य वक्ता रहे। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश मेघवाल ने समारोह की अध्यक्षता की। लादूराम मटोरिया, जीवन ज्योति संस्था अध्यक्ष हंसराज गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख घनश्याम कड़वासरा, विनोद सहारण, विनोद पलथानियां, भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, निरंजन शर्मा, मनीराम थोरी आदि मौजूद थे।
एबीवीपी के छात्र संघ पदाधिकारियांे का हुआ सम्मान