पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भादरा डाबड़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चक्काजाम आज

भादरा-डाबड़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चक्काजाम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. भादरा| भादरा-डाबड़ीसड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर माकपा नेता बलवान पूनियां के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ता सोमवार को भादरा बाइपास पर चक्काजाम करेंगे।
कामरेड पूनियां ने बताया कि रिडकोर प्रोजक्ट के अधिकारियों ने नोहर से रावतसर भादरा से डाबड़ी सड़क का पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने का जो आश्वासन दिया है वह आम आदमी के गले नहीं उतर रहा। दो वर्षों से केवल जनता को आश्वासन ही मिल रहा है और अब माकपा के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार और प्रशासन के दबाव में कंपनी ने चाइया डाबड़ी में सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का हाई प्रोफाइल ड्रामा शुरू किया है।
रिडकोर के अधिकारी यह कह रहे हैं कि सरकार ने सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए देने का आश्वासन दिया। सड़क निर्माण नहीं होने के विरोध में माकपा कार्यकर्ता सोमवार सुबह भादरा में हिसार बाइपास पर चक्काजाम करेंगे।