- Hindi News
- सिंचाई से वंचित गांवों को नहर से जोड़ने की मांग
सिंचाई से वंचित गांवों को नहर से जोड़ने की मांग
भादरा| बसपानेता सुखदेवसिंह शेखावत के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सिद्धमुख नहर में पूरा पानी देने क्षेत्र के सिंचाई से वंचित 14 गांवों को नहर से जोड़ने की मांग की है।
ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि भादरा तहसील में सिद्धमुख नहर में पूरा पानी नहीं आने के कारण फसलें खराब हो रही हैं। इतना ही नहीं तहसील के अनूपशहर, पालड़ी, भाडी, राखी, रामसरा, मुंदडिया, रामबास, जिगासरी, मालकस, घोटडापटटा, रामपुरा, मेहलिया समेत 14 गांव नहर से वंचित हैं। विधानसभा चुनाव में इन गांवों को नहर से जोड़ने का वायदा किया था परंतु आज सरकार को बने एक साल होने के बावजूद समस्या जस की तस है।
सिद्धमुख नहर अमरसिंह ब्रांच क्षेत्र में चकबंदी, मुरब्बाबंदी बाराबंदी का कार्य भी नहीं हो पाया है। अगर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो बसपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।