हर नागरिक को है जीवन जीने का अधिकार
अपरजिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में विधिक ताल्लुका सेवा समिति की ओर से बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम हुआ। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्याम सुंदर लाटा ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन जीने का अधिकार है। नागरिकों के बेहतर जीवन यापन एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ अधिकार दिए गए हैं जिन्हें मानवाधिकार कहा जाता है। इस मौके पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट संतलाल कालीरावणा, राजेन्द्र कालीरावणा, अमित देहडू, विनोद सिंगाठिया, भूपसिंह बेनीवाल, छोटूराम बेनीवाल, अदरीश अली, दरियासिंह बेनीवाल, विक्रम शर्मा, महावीर वर्मा मौजूद थे। चौधरी परमाराम गोदारा शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में अध्यक्षता राकेश गोदारा ने की। उप प्राचार्य पृथ्वीपाल सहारण, राकेश गोदारा प्राचार्य सुमन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों की जानकारी दी। छात्राओं ने रैली निकाली। विवेकानंद पीजी कॉलेज में भी जन जागृति रैली निकाली।
भादरा. रैली को रवाना करते एसडीएम