पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. सरदारवल्लभ भाई पटेल स्नातकोत्तर कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव पारितोषिक वितरण कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान संतोष बेनीवाल विशिष्ट अतिथि अशोक सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष दयानंद खोखेवाला, विरेंद्र बेनीवाल, पंचायत समिति सदस्य दुनीराम चबरवाल, सत्यप्रकाश चाहर, सुनील बेनीवाल, रवि पूनियां, महेंद्र पूनियां थे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थिजन का मन मोह लिया। प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बेनीवाल ने अभिनंदन किया। इस मौके पर एबीवीपी तहसील प्रमुख दोलतराम धांधु, मुकेश मोठसरा, रमन मोठसरा, कॉलेज प्राचार्य अरविंद भाटिया, व्याख्याता विरेंद्र नाहटा आदि मौजूद थे।

26पीबीएन. सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं

खबरें और भी हैं...