पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले भर में शिशु स्वास्थ्य दिवस, पर हुई प्रतियोगिताएं, माताओं को दिए पुरस्कार

जिले भर में शिशु स्वास्थ्य दिवस, पर हुई प्रतियोगिताएं, माताओं को दिए पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़.

जिलेकी प्रत्येक मां और शिशु की सेहत की देखभाल और जरूरी जानकारी देने के लिये बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। ब्लॉक स्तर पर मां शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई। सीएमएचओ डॉ. प्रीत मोहिंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी सात ब्लॉक पर शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। हनुमानगढ़ ब्लॉक में गांव धोलीपाल, पीलीबंगा में जाखड़ांवाली, नोहर में फेफाना, रावतसर के रावतसर सीएचसी में, टिब्बी के गांव सीएचसी, संगरिया भादरा में शिशु स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वस्थ मां शिशु प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार दिए गए। डॉक्टर्स ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वस्थ बच्चे स्वच्छ बच्चे’ नाम से एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें बच्चों की शारीरिक स्वच्छता की जांच की गई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

सभी ब्लॉक पर एक काॅर्नर स्थापित कर आशा सहयोगिनी के माध्यम से महिलाओं को ओआरएस का घोल बनाने की प्रक्रिया सिखाई गई। ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और सेहत के लिए माता भी अपनी ओर से ध्यान रख सके। माताओं को शिशु को स्तनपान करवाने, टीकाकरण, पोषाहार स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गई। जिला आईईसी समन्वयक मनीष शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभाग की ओर से महिलाओं से शिशु स्वास्थ्य पर सवाल पूछे गए। सवालों के सही जवाब बताने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

स्वास्थ्यमेले से कई लाभान्वित

रावतसर. सरकारीअस्पताल में बुधवार को शिशु स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डाॅ. गौरीशंकर ने बताया कि इस मेले में शिशु महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। इसमें महिलाओं से शिशु मातृत्व के स्वास्थ्य संबंधित सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वही एक से 5 साल तक के बच्चों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ.नरेंद्रसिंह शेखावत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष विष्णु जोशी ने की। इस दौरान डाॅ.मोहब्बत अली कृष्ण टाक ने सराहनीय योगदान दिया। थालड़का|गांवधोलीपाल में बुधवार को शिशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. आनंद बंसल ने शिविर में शिशु के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में डॉ. विजय कुमार, एएनएम कमलेश, भंवरी आदि ने सेवाएं दी। पीलीबंगा.प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र जाखड़ांवाली में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरबीएसके की टीम द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। माताओं को बच्चें के स्वास्थ्य की वेदशाला, ओआरएस बनाने के तरीके तथा स्तनपान से संबंधित जानकारियां दी गईं। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिओम बंसल ने बताया कि मां बच्चे की सुरक्षा राज्य सरकार के प्रत्येक कार्यक्रम की प्राथमिकता है। चिकित्सा अधिकरी प्रभारी डाॅ. सत्यप्रकाश ने स्तनपान ओआरएस तथा सरकार की योजनाओं जैसे शुभलक्ष्मी योजना, इंद्रधनुष स्वास्थ्य बीमा योजना, आरोग्य राजस्थान आदि की जानकारी दी। इस दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता हुई। प्रश्नोत्तरी में अन्नू कंवर प्रथम, द्वितीय कविता एवं तृतीय भावना रही। स्वस्थ बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम, हिमांशु द्वितीय एवं ताषीत तृतीय रहा। स्वस्थ बालिका वर्ग में प्रगति प्रथम, पूजा द्वितीय तथा नैनसी तृतीय रही। सरपंच ताराचंद ने प्रशंसा की।

जाखड़ांवाली. कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए

खबरें और भी हैं...