भादरा. बसपाकार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को बसपा कार्यालय में शीला
भादरा. बसपाकार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को बसपा कार्यालय में शीला शेखावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें तहसील की नई कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें मोहनलाल धानक को अध्यक्ष, महावीर वर्मा को महासचिव, ओमप्रकाश स्वामी कोषाध्यक्ष, एडवोकेट जयवीर सिंह को कानूनी सलाहकार एवं शोभाराम मलखेड़ा को प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में 30 सदस्यों को लिया गया है। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मेघवाल, चूरू लोकसभा प्रभारी रमेश नाई, लक्ष्मीनारायण शर्मा, महावीर गिल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भाटी, कुलदीप, धनराज, कृष्ण मायल, मानसिंह, शंकर चौपड़ा, अभिषेक, बलवंत, रामचंद्र, रामजीलाल इंसा समेत बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मोहनलाल अध्यक्ष महावीर महासचिव बने