वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई
कॉटन ऑयल मिल्स 25 को रखेंगे बंद
हवन के उपलक्ष्य में लगाया लंगर
विद्यार्थियों शिक्षकों का सम्मान
मेहंदी प्रतियोगिता में सोनू प्रथम
भादरा. चौधरीपरमाराम गोदारा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन संस्था प्रबंधक राकेश गोदारा ने सम्मानित किया।
पीलीबंगा.अखिलभारतीय साहित्य परिषद श्री जय लक्ष्मी साहित्य कला एवं नाटक मंच की ओर से रविवार को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। प्रवक्ता विजय बवेजा के अनुसार कला भवन में सुबह साढ़े 10 बजे ‘वर्तमान में हिंदी की भूमिका’ पर परिचर्चा होगी। इसमें कवि निशांत, बलविंद्र भनौत, नवदीप भनौत, बलविंद्र शर्मा, बिजेंद्र भलेरिया अधिवक्ता अर्जुन सिंह शेखावत सहित अन्य बुद्धिजीवी विचार रखेंगे।
रजतजयंती समारोह 16 से
भादरा.प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का रजत जयंती समारोह 16 सितंबर से लुहारीवाला अतिथि सदन में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी वरिष्ठ गीता दादीजी प्रवचन करेंगी। दोपहर 2 बजे शोभा-यात्रा निकाली जाएगी। शाम 7.30 बजे उद्घाटन समारोह होगा। अगले दिन दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक अधिवक्ता कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे प्रवचन का कार्यक्रम होगा। 18 सितंबर को सुबह 6.30 बजे प्रवचन होंगे।
रामलीलास्टेज बनाने का कार्यक्रम शुरू
भादरा.श्रीरामलीला कमेटी की ओर से रामलीला के लिए स्टेज बनाने का कार्यक्रम शनिवार को शुरू किया गया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी कलाकारों ने बल्ली पूजन किया।
पीलीबंगा. लंगर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु
स्वामी कमलानंद जी
संगरिया. मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।
भादरा. पूजन में हिस्सा लेते समिित के लोग।