पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान में विश्वास रखने वालों की कभी हार नहीं होती : जयाकिशोरी

भगवान में विश्वास रखने वालों की कभी हार नहीं होती : जयाकिशोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. संसारमें हर कोई सांसारिक लोगों में विश्वास करता है और संसार में विश्वास रखने वालों को हमेशा निराश होना पड़ता है क्योंकि संसार विश्वास योग्य नहीं है परंतु भगवान में विश्वास रखने वालों की कभी हार नहीं होती। जब नरसी भक्त को हर ओर से निराशा मिली तो भगवान ने स्वयं आकर नानी बाई का भात भरकर यह साक्षात कर दिया कि भगवान में विश्वास करने वालों की कभी हार नहीं होती। यह प्रवचन नारायण संस्थान उदयपुर श्रीगणेश उत्सव मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित नानी बाई रो मायरो का वाचन करते हुए जयाकिशोरी ने कही। अंत में विशेष योग्यजनों को नारायण सेवा संस्थान की ओर से ट्राई साइकिल, वैशाखी व्हील चेयर वितरित की गई।

विकलांगों को ट्राई साइकिल वैशाखी वितरित करते पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां अन्य