झांसल गांव से पशुधन चोरी रोकने की मांग
भादरा. गांवझांसल के ग्रामीणों ने पशुधन चोरी पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि झांसल गांव भादरा तहसील के अंतिम छोर पर और हरियाणा बार्डर के सटे हुए हैं। गांव से अंतरराष्ट्रीय सड़क मार्ग गुजरता है जहां से 24 घंटे वाहन गुजरते रहते हैं। लोग घरों के बाहर दुधारू भैंसों को बांधते हैं। ऐसे में कई बार दुधारू भैंसे झोटा चोरी हो चुका है। एक दिसबंर रात को भी गांव से दो भैंसे चोरी हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस थाना भिरानी में दी। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर चोरों को गिरफ्तार नहीं किया तो तेज आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सरपंच सुमन गोपी पूनियां, पंच नत्थूराम, प्रतापसिंह, संतोष, कुलविंद्र, कमल, जगदीश, निहालसिंह आदि मौजूद थे।