भादरा। सिद्धमुख नहर परियोजना में पूरा पानी देने क्षेत्र के सिंचाई से वंचित 24 गांवों को नहर से जोडऩे की मांग को लेकर शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने सुखदेवसिंह शेखावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सिंचाई मंत्री का पुतला फूंका।
सभा को संबोधित करते हुए बसपा नेता सुखदेवसिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद भी क्षेत्र के 24 गांवों को सिंचाई पानी की सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। इसके अलावा क्षेत्र में चकबंदी, मुरब्बाबंदी बाराबंदी का भी कार्य नहीं हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है इसे बसपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
वक्ताओं ने कहा कि अगर शीघ्र ही भादरा तहसील में सिद्धमुख नहर में पूरा पानी तहसील के सिंचाई से वंचित 24 गांवों को नहर से नहीं जोड़ा गया तो तेज आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश भाडी, रमेश नाई, धनराज मेघवाल, गोपीराम जास्ट, मुकेश चौपड़ा, रूपचंद बामणियां, धर्मवीर नायक, बलवंत मेघवाल, श्यामलाल बरोड, रामप्रताप मेहरड़ा आदि शामिल थे।
(एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बसपा के कार्यकर्ता )