- Hindi News
- भादरा के विवेकानंद अस्पताल में रक्तदान शिविर कल
भादरा के विवेकानंद अस्पताल में रक्तदान शिविर कल
भादरा| राजसेवा एवं खेल संस्थान की ओर 13 फरवरी को विवेकानंद अस्पताल में स्व. रामप्रताप सैनी श्रीमती नेमादेवी सैनी की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा संस्था के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर में 1000 यूनिट रक्त संग्रहण करने का लक्ष्य रखा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल करेगें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक संजीव बेनीवाल होंगे।