पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग

पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| मरुधरामुस्लिम प्रगतिशील समिति नोहर का एक प्रतिनिधिमंडल समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर पीसी किशन से मिला। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के रिक्त पद पर अध्यापक की नियुक्ति करने, मुस्लिम धर्मशाला के लिए भूमि आवंटन करवाने, मौलाना मदनी इस्लामिया स्कूल को कम्प्यूटर शिक्षा से जोडऩे एवं समिति की ओर से संचालित पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध करवाने की मांग की। जिला कलक्टर ने सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव युसुफ खां शाहिल , कोषाध्यक्ष इकबाल, असगर अली मौजूद थे। इस मौके पर भादरा नगर पालिका के अध्यक्ष हाजी दाऊद खां कुरैशी अब्दुल लतीफ भी उपस्थित थे।