दोनों आरोपी 16 तक रिमांड पर
भादरा. ग्रामगोगामेड़ी के विकास बांदर हत्याकांड में गोगामेड़ी पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट से तोशाम में गिरफ्तार इंद्रजीत उर्फ इंद्र निवासी मेहूवाला परमवीर सिंह उर्फ पम्मी सोनी निवासी भट्टूकलां को शनिवार को गोगामेड़ी लाकर गिरफ्तार किया। गोगामेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार इंद्रजीतसिंह परमवीरसिंह को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भादरा के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पूछताछ जांच के लिए 16 सितंबर तक रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने सुनील उर्फ साडू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।