बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर 24 से
भादरा| भादराविधानसभा क्षेत्र में एक जनवरी से शुरू हो रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होगा इसके संबंध में पंचायत समिति सभागार में बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर 24 से 29 सितंबर तक होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) नरेंद्र कुलहरी ने बताया कि 24 सितंबर को भाग संख्या 1 से 41, 26 सितंबर को सुबह 10 भाग संख्या 42 से 84, 26 सितंबर को दोपहर दो बजे भाग संख्या 85 से 128, 29 सितंबर को सुबह 10 बजे भाग संख्या 129 से 172, 29 सितंबर को दोपहर दो बजे से भाग संख्या 173 से 216 के बीएलओ को मतदाता सूची संक्षिप्त पुन:निरीक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।