पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैदल यात्रियों के लिए 29 से लगेंगे भंडारे

पैदल यात्रियों के लिए 29 से लगेंगे भंडारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. बजरंगदल सेवा समिति की बैठक बुधवार को मुकेश स्वामी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 29 सितंबर से सालासर पैदल यात्रियों के लिए भंडारा लगाने का निर्णय लिया गया। भंडारे में यात्रियों के खाने, पीने, दवाइयों ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। रमेश तंवर, शिव शर्मा, सांवतसिंह, गोविंद स्वामी, अमन सैनी, बृजमोहन, विनोद भिडासरा, दुनी चबरवाल, सुरेश मील, मुकेश भाटी समेत समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे। बालाजी सेवा समिति रामसरा की ओर से रामसरा गांव के पास सालासर पैदल यात्रियों के सेवार्थ भंडारा लगाया जाएगा। बालाजी सेवा समिति नेठराना की ओर से 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नेठराना गांव के बस स्टैंड पर सालासर पैदल यात्रियों के सेवार्थ भंडारा लगाया जाएगा।

भंडाराआज से: नोहर. भादरारोड नहर कॉलोनी के पास स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार से भंडारे का शुभारंभ होगा।

भंडाराजागरण 27 को: पीलीबंगा. निकटवर्तीगांव सरामसर में सालासर पैदल यात्री संघ द्वारा 27 सितंबर को श्री बालाजी महाराज के तीसरे जागरण भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संघ के बिट्टू सिंह सवणे के अनुसार कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे से बाबा का अटूट लंगर बरताया जाएगा। रात्रि सवा नौ बजे बठिंडा एंड पार्टी के कलाकार भजनों द्वारा बाबा का गुणगान करेंगे।