पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

फुटबॉल के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. चूरूजिले की सादुलशहर तहसील में चल रही 59वीं 14 वर्षीय फुटबाल प्रतियोगिता बुधवार को हनुमानगढ़ जिले की टीम ने जीत ली। फाइनल मुकाबला अलवर हनुमानगढ़ जिले की टीमों के बीच हुआ, जिसमें हनुमानगढ़ ने अलवर को 4-0 से पराजित किया। इससे हनुमानगढ़ की टीम ने सेमीफाइनल में जोधपुर की टीम को 3-0 से पराजित किया था। भादरा पहुंचने पर टीम के खिलाडिय़ों, कोच सोहनसिंह याकुब अली, टीम प्रभारी पीटीआई कृष्ण चाहर, दल प्रबंधक मनोज कुमार का प्रताप कुलडिय़ा के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षकों ने अभिनंदन किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक जाकिर हुसैन, हेमराज कारगवाल, रामगोपाल यादव, हंसराज शर्मा, योगेश जोशी समेत अनेक शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।

भादरा. खिलाड़ियों का अभिनंदन करते कस्बेवासी