पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ समाज की स्थापना करें: दीदी

स्वच्छ समाज की स्थापना करें: दीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भादरा सेवा केंद्र रजत जयंती समारोह का उद्घाटन मंगलवार देर रात्रि को जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी ने किया। अध्यक्षता श्यामानंद महाराज ने की जबकि विशिष्ट अतिथि धर्मसंघ महाविद्यालय के प्राचार्य विदिशदत्त शास्त्री, भाजपा नेता अशोक सैनी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्याम सुंदर लाटा, दयानंद खोखेवाला, भामाशाह महावीर प्रसाद लुहारीवाला थे। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से आई राजयोगिनी गीता दीदी ने कहा कि वर्तमान समय महापरिवर्तन का है, समाज में नैतिक मूल्यों का पतन होता जा रहा है। राजयोग के माध्यम से सामाजिक प्राणी अपने में स्व-परिवर्तन कर सकता है जिससे एक स्वस्थ, नैतिक और संस्कारवान समाज की स्थापना हो सके। यही प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय का उद्देश्य है।