पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मटोरिया ने कहा उपतहसील कार्यालय तो खुला पर स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई

मटोरिया ने कहा-उपतहसील कार्यालय तो खुला पर स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धमुखपरियोजना में बाराबंदी करवाने के लिए उपतहसील कार्यालय तो खोल दिया गया लेकिन अभी तक स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जबकि राज्य सरकार ने 64 स्टाफ लगाने की मंजूरी भी दे दी है। बावजूद इसके अभी तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे नोहर भादरा तहसील क्षेत्र में बाराबंदी का कार्य नहीं हो पा रहा है। यह बात नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में कही। यह बैठक जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रामप्रताप प्रभारी सचिव नरेशपाल गंगवार की अध्यक्षता में हुई।

सिद्धमुख नहर परियोजना क्षेत्र में एपीएम आउटलेट लगाने और डिसिल्टिंग का कार्य करने को लेकर आए करीब 2 करोड़ के बजट को लेकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डिसिल्टिंग का कार्य 6 मशीनों के जरिए किया जा रहा है और 31 मार्च तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं मोघे लगाने का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जिले की प्रमुख समस्याएं जैसे सेम समस्या, मिसिंग लिंक रेलवे अंडर, ओवर ब्रिज पीने के साफ पानी को लेकर फिल्टर लगाने का कार्य, नहरों में रिलाइनिंग का कार्य, बाराबंदी, भटनेर किला भद्रकाली मंदिर को लेकर एक ब्रीफ नोट तैयार किया गया। साथ ही सुराज संकल्प यात्रा को लेकर आई समस्याओं में निस्तारण का रिवेरिफिकेशन करने, सुराज संकल्प यात्रा के दौरान जिले भर से आई प्रमुख समस्याओं के निराकरण में अब तक विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट, भामाशाह योजना को लेकर अब तक जिले में हुए कार्य और राजस्थान संपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल ने संगरिया-ढाबां समेत जिले में चार पांच रेलवे अंडर और ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। मंत्री डॉ. रामप्रताप ने जिला मुख्यालय पर सतीपुरा में ओवरब्रिज की आवश्यकता बताते हुए विभाग को इस बारे में डीपीआर तैयार करने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल, संगरिया विधायक कृष्ण कड़वा, रावतसर विधायक द्रोपती मेघवाल आदि जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कलेक्टर पीसी किशन, एडीएम केएम दूडिय़ा आदि मौजूद थे।

सेमसमस्या को लेकर सरकार गंभीर

प्रभारीमंत्री डॉ रामप्रताप ने कहा कि सेम समस्या काफी साल पुरानी है, इसको लेकर सरकार काफी गंभीर है। खास बात है कि इस समस्या से निपटने के लिए अभी तक जितने भी प्रयास हुए हैं वे सब भाजपा शासनकाल हुए हैं।

हनुमानगढ़. कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि अधिकारी।