पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 करोड़ मिले, रावतसर नोहर भादरा फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू

25 करोड़ मिले, रावतसर-नोहर-भादरा फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबेइंतजार के बाद आखिरकार रावतसर-नोहर-भादरा फोरलेन के निर्माण कार्य का बुधवार को दोपहर सवा एक बजे विधिवत शुभारंभ हुआ। गुरुवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बजट अभाव के कारण 118 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य पिछले काफी समय से अटका हुआ था।

रिडकोर मैनेजर ओमवीरसिंह ने बताया कि यह सड़क रावतसर से भादरा तक करीब 118 किमी बनेगी। इसके लिए सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। सड़क की लंबाई सात मीटर होगी। निर्माण के बाद इस मार्ग पर दो टोल नाके एक चेक पोस्ट स्थापित की जाएगी। इस कार्य के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। गांव चाइयां के पास 10 बीघा भूमि पर नोहर में निर्माण सामग्री के प्लांट तैयार किए गए हैं।

रावतसरसे नोहर सड़क निर्माण छह माह में पूरा होगा

रावतसरसे नोहर तक सड़क निर्माण कार्य करीब छह माह में तैयार हो जाएगा। इस दौरान भादरा की ओर आगे का कार्य जारी रहेगा। रिडकोर मैनेजर ने बताया कि निर्माण कार्य के बजट के 25 करोड़ रुपए मिल चुके हैं अब कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया का विशेष सहयोग रहा तथा उन्होंने इस कार्य के लिए सरकार से बजट प्राप्त करने में विशेष रूचि दिखाई।