सभी ने किया विकास का वादा
स्थानीयपंचायत समिति की नव निर्वाचित प्रधान संतोष बेनीवाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पंचायत समिति विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने पदभार ग्रहण करवाया। समारोह को संबोधित करते हुए संतोष बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य करवाने का प्रयास करेगी। स्थानीय विधायक संजीव बेनीवाल ने कहा कि भादरा की जनता ने भादरा पंचायत समिति में भाजपा को जिस बड़े बहुमत से जिताया है वे उसके लिऐ भादरा की जनता के आभारी हैं। मंच संचालन हरिप्रकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख रोशनलाल वाल्मीकि, उप प्रधान पूजादेवी सिहाग, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अशोक सैनी, दयानंद खोखेवाला, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश चाहर, एबीवीपी के रवि पूनियां, युवा मोर्चा के देहात महामंत्री दलीप शर्मा, लाल मोहम्मद मुवालजन, अनेक नव निर्वाचित सरपंच, ब्लॉक सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
पीलीबंगा.पंचायतसमिति पीलीबंगा के नवनिर्वाचित प्रधान, उप-प्रधान डायरेक्टरों सहित जिला परिषद डायरेक्टरों के सम्मान में बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय में अभिनंदन समारोह हुआ। प्रेमराज जाखड़ ने सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं समर्थकों का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर क्षेत्र में विकास करवाने का भरोसा दिलाया। यूथ कांग्रेस के पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद गोठवाल, जिला सरपंच एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू ने अपने व्यक्तव्य में सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग देते रहने की बात कही। उप-प्रधान जसविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच इस्माइलखां जोईया, बृजलाल सिहाग, कृपालसिंह जाखड़ सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
पीलीबंगामें धारदार हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
पीलीबंगा.पुलिसने बुधवार को दौराने गश्त कस्बे से एक व्यक्ति को धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया।