पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माकपा कार्यकर्ताओं ने हिसार मार्ग बाइपास पर दो घंटे किया चक्काजाम

माकपा कार्यकर्ताओं ने हिसार मार्ग बाइपास पर दो घंटे किया चक्काजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरासे डाबड़ी तक जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य रिडकोर कंपनी से करवाने की मांग को लेकर कामरेड बलवान पूनियां के नेतृत्व में सैकड़ों माकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हिसार बाइपास मार्ग पर करीब दो घंटे चक्काजाम किया। चक्काजाम के दौरान चारों सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गई। उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुलहरी, थाना प्रभारी रिछपाल चारण ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। एसडीएम नरेंद्र कुलहरी ने सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन करने वालों ने जाम हटाया। उधर, माकपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर एक नवंबर तक सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

करीब दो घंटे तक माकपा कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस के अलावा एक भी वाहन को नहीं गुजरने दिया। चक्काजाम स्थल पर हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कामरेड बलवान पूनियां ने कहा कि केंद्र राज्य की सरकारों ने अच्छे दिन सुराज का वायदा करके सत्ता तो हथिया ली परंतु अब जनता ठगा सा महसूस कर रही है। केंद्रीय सड़क मंत्री ने जहां प्रतिदिन 40 किलोमीटर सड़क निर्माण का वायदा किया था वहां अपने तीन महीनों के कार्यकाल में भी सरकार 40 किलोमीटर तक सड़क नहीं बना पाई। उन्होंने कहा कि भादरा में भी विधायक संजीव बेनीवाल ने जनता से डाबड़ी-भादरा का सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का वायदा किया था परंतु अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। परंतु माकपा के आंदोलन को देखते हुए सरकार प्रशासन के दबाव में रिडकोर कंपनी के नुमांइदों ने पटवा गांव के पास सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने का हाई प्रोफाइल ड्रामा शुरू किया और कहा कि सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ रुपए दे दिए हैं। कामरेड बलवान पूनियां ने कहा कि सरकार या प्रशासन का कोई नुमाइंदा आकर बताए कि यह सड़क कितने दिनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रुपए और उस पर रिडकोर कंपनी द्वारा लिए गए ऋण से तो भादरा से डाबड़ी तक ही सड़क नहीं बन पाएगी तो फिर नोहर से रावतसर के बीच बकाया सड़क का निर्माण कैसे होगा। जनसभा को एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, पवन बेनीवाल, सुनील बुरा, प्रभू स्वामी, राजेश बेरवाल आदि ने भी संबोधित किया।

आंदोलनकारियोंपर मामला दर्ज

भादरामें हिसार बाइपास पर रास्ता जाम करने के आरोप में पुलिस ने कामरेड बलवान पून