पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 19 हजार 600 रुपए बरामद

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 19 हजार 600 रुपए बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने मंगलवार दोपहर दो अलग-अलग स्थानों पर ताश के पत्तों पर जुआ खेलते पांच जनों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 19 हजार 600 रुपए बरामद किए। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर किशनलाल एएसआई ने पुलिस जाब्ते के साथ पटवा गांव की रोही में स्थित रामनिवास होटल के पास खेत में जाकर छापा मारा तो वहां मोहनसिंह राजपूत, छबीलचंद जाट, दोलतराम धानक ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से ताश के पत्ते 11 हजार 500 रुपए बरामद किए।

उसी समय पटवा गांव के पास ही एक अन्य खेत में महेश कुमार एएसआई ने ताश के पत्तों पर जुआ खेलते भादरराम जाट नेमीचंद माली को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 8100 रुपए ताश के पत्ते बरामद किए।।

खबरें और भी हैं...