पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैन समाज की बैठक कल

सैन समाज की बैठक कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैन समाज की बैठक कल

हनुमानगढ़. सैनसमाज समिति की बैठक मंगलवार दोपहर दो बजे सैन धर्मशाला में साधारण सभा की बैठक होगी। अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

जिलास्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 22 को

हनुमानगढ़. जिलावेट लिफ्टिंग संघ की ओर से जिलास्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 22 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे पीलीबंगा स्थित सीआर हेल्थ सेंटर पर होगी। इसमें बालक-बालिकाओं की सीनियर जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

भक्तिज्ञान सत्संग 17 को

संगरिया. कस्बेके ऋषि आश्रम मंदिर में एक दिवसीय भक्ति ज्ञान सत्संग का आयोजन 17 सितंबर को होगा। कल्याण कमल आश्रम हरिद्वार के पीठाधीश्वर कमलानंद गिरी प्रवचन करेंगे। अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष अर्जुनदेव अंगी ने बताया कि रात आठ से दस बजे तक सत्संग का आयोजन होगा।

सभीमनुष्य ईश्वर की ही अभिव्यक्ति

संगरिया. दिव्यज्योति जागृति संस्थान की ओर से भगतपुरा रोड पर स्थित आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पुण्य प्रदा भारती ने कहा कि कोई अपना कोई पराया नहीं है। सभी मनुष्य एक ईश्वर की ही अभिव्यक्ति हैं।

कांग्रेसका सदस्यता अभियान आज से

संगरिया. कांग्रेसपार्टी का सदस्यता अभियान सोमवार सुबह दस बजे से अरोड़वंश धर्मशाला में शुरू होगा। नगर अध्यक्ष राजेश डोडा ने बताया कि सदस्यता अभियान का शुभारंभ उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा करेंगी। शहर के लिए सोमवार पूरे दिन सदस्यता अभियान जारी रहेगा। ब्लॉक के लिए मंगलवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।

विश्वकर्मामंदिर की नींव रखी

पीलीबंगा. निकटवर्तीगांव लोंगवाला में ग्रामवासियों के सहयोग से रविवार को भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर की नींव रखी गई। इस अवसर पर मंदिर निर्माण कमेटी के सदस्यों ने बावरी समाज का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बावरी धर्मशाला की जगह में से मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान दी। युवा क्रांति संस्थान के सदस्य संदीप लोंगा ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती से पूर्व मंदिर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

स्टेटयूनियन की बैठक कल

रावतसर. खेत्रपालफोटो स्टेट यूनियन की बैठक मंगलवार शाम चार बजे होगी। अध्यक्ष कृष्ण सिहाग ने बताया कि बैठक में यूनियन के सामने रही समस्याओं के साथ जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद पर विचार किया जाएगा।

रा