- Hindi News
- हरियाणा में हत्या करने के लिए लूटी इनोवा
हरियाणा में हत्या करने के लिए लूटी इनोवा
हरियाणासे मंगलवार को किराए पर करके लाई गई इनोवा गाड़ी के ड्राइवर को पिस्तौल दिखा कर लूट लिया और लुटेरे फरार हो गए। हालांकि ड्राइवर की सूझ-बूझ के चलते एक लुटेरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। सभी लुटेरे हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार इन लुटेरों ने हरियाणा में हत्या की वारदात करने के लिए गाड़ी लूटी। वारदात करने वालों में हरियाणा के दो शातिर अपराधी भी शामिल हैं। मौके पर गिरफ्तार आरोपी ने अन्य 6 आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। पकड़े गए लुटेरे को भी पुलिस ने साथ लिया है। हालांकि अभी तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हरियाणा के सात सदस्यीय अपराधी गिरोह ने मंगलवार को हरियाणा के सिवानी (भिवानी)से शेरड़ा के लिए इनोवा गाड़ी 4 हजार 200 रुपए में किराए पर की। पांच आरोपी इनोवा में सवार हो गए और दो लाेग बाइक पर गाड़ी के पीछे सिवानी से रवाना हुए। गांव शेरड़ा के पास पहुंचने पर अपराधियों ने ड्राइवर रोहताश को पिस्तौल दिखाकर इनोवा से नीचे उतरने के लिए कहा, ड्राइवर ने इनोवा से उतरते समय हैंड ब्रेक लगा दिया, जिससे अपराधियों से इनोवा स्टार्ट नहीं हुई। इस पर लुटेरों ने ड्राइवर को इनोवा स्टार्ट करने के लिए धमकाया। मामला बढ़ता देख शेरड़ा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव वालों को देख अजय जाट पुत्र रणवीर जाट निवासी बुड़ाक मौके से पैदल फरार हो गया। तभी इनोवा को लुटेरों ने स्टार्ट कर लिया और फरार हो गए। उनके पीछे-पीछे बाइक वाले अन्य दो जने भी भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने मौके से पैदल फरार हुए अजय जाट को पकड़ लिया और भिरानी पुलिस को सूचना दी। भिरानी पुलिस अजय ड्राइवर रोहताश को भिरानी थाने में ले आई। भिरानी थानाप्रभारी के छुट्टी पर होने के कारण गोगामेड़ी थानाप्रभारी कैलाशचंद्र बिश्रोई, एएसपी कृष्णचंद्र यादव ने पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ की।
पूछताछ में सामने आया कि अजय जाट आदमपुर रहकर पढ़ाई कर रहा था। इनोवा लूटकर फरार हुए अशोक, राकेश, अजय बिश्रोई निवासी सीसवाल, बेदा कालू निवासी आदमपुर, कपिल निवासी तेलनवाली अजय जाट के कमरे में बैठते थे वहां पर अशोक राकेश ने अपने गांव सीसवाल के बिंदर नैण की हत्या करने की साजिश रची इसके तहत इनोवा लूटकर बिंदर नैण की हत्या करके फरार होने की योजना थी। हत्य