पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की वारदात रोकने की मांग

चोरी की वारदात रोकने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीगांव गांधीबड़ी के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर गांधीबड़ी में पुलिस चौकी खोलने एवं गांव में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है। ग्रामीण युवा विकास समिति के अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर ने ज्ञापन में अवगत करवाया है कि गांधीबड़ी गांव में जुलाई 2014 से आज तक कुल 38 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। यहां तक की चोर एक बार गांधीबड़ी के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं एवं दो दुकानों को जला चुके हैं। 7 दिसंबर की रात्रि चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर हजारों रुपए के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। 8 दिसंबर की रात्रि अनिल मेडिकल स्टोर में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। सफल नहीं हुए तो उन्होंने दुकान को आग के हवाले कर दिया।