कलश यात्रा से महाशिवरात्रि उत्सव शुरू
भादरा. प्रबलजी महाराज कुटिया में गुरुवार को महाशिवरात्रि उत्सव की शुरुआत गुडमंडी स्थित हनुमान मंदिर से महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर की। श्रीश्याम कला मं्डल की ओर से भजन संध्या हुई। 17 फरवरी तक चलने वाले उत्सव में शनिवार को कवि सम्मेलन होगा। प्रतिदिन दोपहर महाशिव पुराण की कथा होगी। 17 को बाल मेला, महारुद्रयज्ञ, पूजन दिव्या भिषेक किया जाएगा। कलश यात्रा में पुज्य ब्रह्मचारी अनूप जी महाराज, आचार्य स्वदेश जी महाराज, रामेश्वर प्रसाद डोबीवाला, विदिशदत्त शास्त्री, अशोक सिंगल, मांगीलाल महीपाल मौजूदथे।
संत त्रियम्बकेश्वर महाराज गोपाल जी