पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपालिका अध्यक्ष का पुतला फूंका

नगरपालिका अध्यक्ष का पुतला फूंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के विरोध में वाल्मीकी समाज के लोगों का धरना पार्षद उषारानी टाक के नेतृत्व में गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
आंदोलन तेज करते हुए वाल्मीकि स्माज के लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष हाजी दाऊदखां कुरैशी का पुतला जलाया तथा चेतावनी दी कि अगर शीघ्र सरकार ने नगरपालिका द्वारा की गई सफाई कर्मचारियों की भर्ती की निष्पक्ष जांच नहीं करवाई तो समाज के लोग आंदोलन और तेज करेंगे। धरने पर अजय कुमार, शशि टाक, रणजीत, संजय कुमार, सिलोचना, बिमला, कुसूम, वीना समेत वाल्मीकी समाज के अनेक लोग शामिल थे।