मेगा लोक अदालत कल, तैयारियां पूरी
नोहर. यहांन्यायालय भवन में शनिवार को होने वाली मेगा लोक अदालत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित समस्त पक्षकारों को लोक अदालत में मामले निपटाने की व्यक्तिगत तौर पर सूचना दे दी हैं। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश सुषमा पारीक ने बताया कि जिला न्यायाधीश के निर्देश पर चैक अनादरण के मामलों को निपटाने में प्राथमिकता दी जाएगी। राजीनामा योग्य अन्य दीवानी लेनदेन के मामले भी पक्षकारों की सहमति से निस्तारित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय शनिवार का अवकाश नहीं रख कर मेगा लोक अदालत लगाई गई है। इसकी अध्यक्षता एडीजे राजेश्वर सिंह करेंगे। न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कुमार के अनुसार दीवानी के अलावा राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत के नोटिस पहुंचने के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में पक्षकार न्यायालय परिसर में पहुंच कर अधिवक्ताओं से राय मशाविरा किया और मामले निपटाने की इच्छा जाहिर की। जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पारीक ने गुरुवार को मेगा लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेगा लोक अदालत सफल बनाने के लिए नव निर्वाचित ग्रामीण प्रतिनिधियों से पक्षकारों को राजीनामा के लिए प्रेरित करने की अपील की।
भादरामें मेगा लोक अदालत 14 को
भादरा. राज्यविधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार स्थानीय न्यायालय परिसर में 14 फरवरी शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्याम सुंदर लाटा ने गुरूवार को स्थानीय बार संघ के वकीलों को मेगा लोक अदालत की जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में बैंको से किये गये ऋण संबंधी विवादो, चैक अन्तरण के मामले, मोटरयान अधिनियम अन्य दिवानी फौजदारी मामलों का पक्षकारों की सहमति से राजीनामा करवाकर निपटारा करवाया जाएगा। उन्होने वकीलों से मेगा लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील भी की।