- Hindi News
- छानीबड़ी में नायक समाज ग्रामीणों का धरना जारी
छानीबड़ी में नायक समाज ग्रामीणों का धरना जारी
भादरा| छानीबड़ीगांव में फिरनी जोहड़ पायतन की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना गुरुवार को 79वें दिन जारी रहा। धरने पर छोटूराम नायक, धर्मपाल नायक, धर्मपाल कामरेड, रामकुमार महला, ईश्वर महला, कृष्ण गांधी, राजवीर खोड समेत अनेक अनेक ग्रामीण बैठे। वहीं नायक समाज के अमर शहीद लालसिंह नायक के स्मारक से अतिक्रमण हटाने स्मारक का रास्ता दिलाने की मांग को लेकर नायक समाज के लोगों का धरना 30 सितंबर से जारी है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समस्या हल नहीं हुई तो धरना जारीरहेगा।