पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने बीईईओ को बताई समस्याएं

शिक्षकों ने बीईईओ को बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा के शिक्षकों के शिष्टमंडल ने गुरुवार को जोगेंद्र मोठसरा के नेतृत्व में बीईईओ घनश्याम यादव से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। उपशाखा मंत्री दलीप सिंह बलोदा ने बताया कि शिक्षकों ने बीईईओ से मिलकर स्थिरीकरण एरियर भुगतान करने, एसीपी एरियर भुगतान करने, नवनियुक्त अध्यापकों का वेतन नियमतिकरण, जीपीएफ एसआई पासबुक ऑनलाइन करने, आयकर कटौती में विसंगति दूर करने, डीए एरियर का भुगतान करने, पीएल भुगतान, नियत समय पर वेतन भुगतान, कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने, एसीपी प्रकरणों का निस्तारण करने, शिक्षकों के साथ गरिमा पूर्ण व्यवहार करने की मांग की। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में जयसिंह नोखवाल, रामकिशन मूंड, रमेश कुमार जांगिड़ समेत अनेक शिक्षक मौजूद थे।