पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरसी जैसा भक्त नहीं और सांवरे जैसा प्रेम: जया किशोरी

नरसी जैसा भक्त नहीं और सांवरे जैसा प्रेम: जया किशोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में श्री गणेश उत्सव मंडल की ओर से संगीतमय नानीबाई रो मायरो का आगाज हुआ।
कथावाचक जया किशोरी ने कहा कि भगवान पर विश्वास करने वालों पर कभी कोई कष्ट नहीं आता। क्यों कि ईश्वर हमेशा भक्तों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने नरसी भक्त का वर्णन करते हुए कहा कि नरसी जैसा भक्त नहीं और सांवरे जैसा प्रेम।

इससे पहले मंच पर पहुंचते ही आयोजक संस्था पदाधिकारियों महिलाओं ने तथा रामेश्वर लाल डोबीवाले, जगदीश प्रसाद टोकसिया, संयोजक नंदलाल डोबीवाले, अध्यक्ष मुरलीमनोहर शर्मा, सचिव अंजनी खदरिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चाचाण गोविंद सर्राफ, दयानंद खोखेवाला शिव भगवान सैनी के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर स्वागत किया। कथावाचक जया किशोरी ने आयोजन के विशेष सहयोगी रामेश्वरलाल डोबीवाला जगदीश टोकसिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के प्रवक्ता ने संस्थान की ओर से विकलांगों एवं असहाय बच्चों की सहायतार्थ किए जा रहे कार्यों उनकी सहायता योजना की जानकारी देते हुए सहयोगी बनने का आग्रह किया एवं विकलांग बच्चों को वितरित की जाने वाली ट्राई साइकिल, कैलिपर्स के बारे में बताया।

इससे पहले कथावाचक जया किशोरी के नेतृत्व में महिलाओं ने लुहारीवाला धर्मशाला से लेकर कथा स्थल तक मुख्य मार्गों से होकर कलश यात्रा निकाली। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अनेक संस्थाएं अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।