- Hindi News
- मीरा कॉलेज संगरिया का सरकारीकरण करने की मांग
मीरा कॉलेज संगरिया का सरकारीकरण करने की मांग
भादरा| एसएफआईतहसील कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मीरा कॉलेज संगरिया का सरकारीकरण करने एनडीबी महाविद्यालय नोहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में अवगत करवाया है कि मीरा कॉलेज संगरिया में एनडीबी कॉलेज नोहर में पिछले कुछ दिनों से कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठे है परंतु प्रशासन सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय तहसील कमेटी अध्यक्ष दलवीर बिजारणियां, मौजूद थे।