पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर पर कब्जा करने की दी चेतावनी

नहर पर कब्जा करने की दी चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| सिंचाईपानी की मांग को लेकर पिछले 28 दिनों से धरने पर बैठे रासलाना वितरिका से जुड़े 28 गांवों के किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है। इसके तहत किसान 11 दिसंबर को नोहर-जयपुर मार्ग को जाम कर नहर पर कब्जा करेंगे। इस संबंध में किसानों ने सोमवार को संघर्ष समिति अध्यक्ष कृष्ण सहारण राजाराम के नेतृत्व में एसडीएम प्रभुदान चारण को ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में बताया गया कि सिद्धमुख नहर की रसलाना वितरिका के अंतिम छोर के 28 गांवों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसान बर्बाद हो रहे हैं। नहर बनने के बाद से अब तक 13 साल बीत चुके हैं लेकिन इन किसानों को कभी भी रेगुलेशन के मुताबिक पानी नहीं मिला, जिससे वे अपनी फसल की बिजाई कर सके। किसानों ने बताया कि अगर 10 दिसंबर तक रेगुलेशन के मुताबिक उनको पानी नहीं मिलता है तो 11 दिसंबर को सुबह नोहर-जयपुर मार्ग को जाम कर नहर पर कब्जा किया जाएगा तथा भादरा क्षेत्र में पानी चोरी करने वालों से वे अपने स्तर पर निबटेंगे। किसानों की इस चेतावनी के बाद प्रशासन के हाथ-पाव फूल गए हैं, क्योंकि किसान अगर नहर पर पानी चोरी रोकने गए तो भादरा क्षेत्र के किसानों से उनका टकराव हो जाएगा। ऐसे में किसी भी स्थिति से निबटने के लिए प्रशासन जुट गया है।

नोहर. एसडीएम को ज्ञापन देते हुए किसान।