पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले भर में भाजपा की बैठकें, जयपुर प्रस्तािवत सम्मेलन की तैयारियां

जिले भर में भाजपा की बैठकें, जयपुर प्रस्तािवत सम्मेलन की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी नगर देहात मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष जगदीश मेहरिया की अध्यक्षता में स्थानीय विधायक कार्यालय में हुई। बैठक में राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई तथा भादरा विधानसभा क्षेत्र से दो हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को जयपुर सम्मेलन में ले जाने का निर्णय लिया गया। विधायक संजीव बेनीवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूपसिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण भाकर, लाल मोहम्मद मुवालजन, बरकत अली कुरेशी, लियाकत अली, युनूस खां, सुनील बराला, देशराज पंवार, जयप्रकाश कस्वां, कुलदीप कामड़, सरपंच बंशीलाल बेनीवाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

पीलीबंगा.सोमवारको विधायक द्रोपती मेघवाल क्षेत्रीय प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल ने कृषक विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्त्ताओं की बैठक ली। प्रभारी ने बूथ लेबल कार्यकर्त्ताओं को अधिकाधिक संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील की। विजेंद्र भादू, देहात मंडल अध्यक्ष महावीर महला, देहात महामंत्री हनुमान छींपा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर पुष्पा नाहटा आिद कार्यकर्ता मौजूद थे।

संगरिया.भारतीयजनता पार्टी नगर देहात मंडल की संयुक्त बैठक सोमवार को विधायक कृष्ण कड़वा की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी समिति के विश्राम गृह में हुई। सम्मेलन में शामिल होने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि 12 दिसंबर की रात को सभी कार्यकर्ता बसों द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला परिषद सदस्य गुलाब सिंवर, नगरमंडल अध्यक्ष श्याम मित्तल मौजूद थे।

रावतसर.विधायकद्रोपती मेघवाल की अध्यक्षता में सोमवार को बाबा रामदेव मंदिर धर्मशाला में बैठक हुई। मंत्री कैलाश मेघवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को जयपुर जाने के लिए सात बसों का इंतजाम किया गया है। इस बैठक में रामस्वरूप महला आिद कार्यकर्ता मौजूद थे।

संगरिया. बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल विधायक कड़वा।