छानीबड़ी में ग्रामीणों का धरना जारी
भादरा| छानीबड़ीगांव में फिरनी जोहड़ पायतन की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना सोमवार को 76वें दिन जारी रहा। धरने पर अंजनी बंसल, काशीराम किरोडीवाल, सुभाष ऊब्बा, ईश्वर महला, लीलूराम मांझु, कृष्ण गांधी, भीमसिंह कस्वां, देवीलाल श्योराण, ईश्वर नायक, जसवंत नायक समेत अनेक ग्रामीण बैठे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 18 दिसंबर तक अतिक्रमण नहीं हटाया तो आमरण अनशन शुरू कर देंगे।