भादरा। भारतीय जनता पार्टी की संतोष बेनीवाल भादरा पंचायत समिति की प्रधान निर्वाचित हुई। शनिवार को भादरा पंचायत समिति के सभागार में हुए मतदान में संतोष बेनीवाल ने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की पुष्पा रानी को 20 के मुकाबले 6 मतों से पराजित किया।
वहीं ब्लॉक संख्या 5 से माकपा की कांता ने मतदान नहीं किया। संतोष बेनीवाल विधायक संजीव बेनीवाल की प|ी हैं। शनिवार सुबह दस बजे पंचायत समिति सभागार में प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें भाजपा की ओर से संतोष बेनीवाल कांग्रेस की ओर से पुष्पारानी ने नामांकन दाखिल किया।
दोपहर तीन बजे के बाद पंचायत समिति सदस्यों ने मत डालने शुरू किए। दोनों पार्टियों के 26 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया परंतु ब्लॉक संख्या 5 से माकपा की कांता ने मतदान नहीं किया।
शाम पांच बजे मतगणना हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी की संतोष को 20 कांग्रेस की पुष्पारानी को 6 मत मिले। परिणाम घोषित ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला एक-दुसरे को गुलाल लगाकर बधाईयां दी।